Crime News: गोरखपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का सच आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर के बेलघाट इलाके में शादी के सिर्फ 5 महीने बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति शादाब ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी निकहत निशा की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 May 2026, 5:36 AM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में एक हंसते-खेलते परिवार की कहानी बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। यहां शादाब (25) और उसकी पत्नी निकहत निशा (24) की शादी को अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए थे कि दोनों की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

दोनों की शादी पहले से तय रिश्ते के तहत हुई थी और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दरार आने लगी। परिवार और पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद बढ़ता गया, जिसने इस दर्दनाक घटना का रूप ले लिया।

रहन-सहन और बेरोजगारी को लेकर बढ़ता विवाद

निकहत निशा मुंबई के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी, जबकि शादाब गांव के पारंपरिक परिवेश से जुड़ा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जीवनशैली और सोच में बड़ा अंतर था, जिसके कारण लगातार झगड़े होने लगे।

Gurugram: वर्ल्ड मार्क मॉल में दर्दनाक हादसा… 32 वर्षीय अकाउंटेंट ने लगाई छलांग, पति पर गंभीर आरोप!

परिजनों के अनुसार, शादाब अपनी पत्नी के आधुनिक पहनावे और रहन-सहन को लेकर अक्सर आपत्ति जताता था। वहीं निकहत अपने पति की बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति को लेकर नाराज रहती थी और उसे काम करने के लिए प्रेरित करती थी। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और रिश्ते में तनाव गहरा गया।

जांच में हत्या और आत्महत्या का खुलासा

11 मई की रात दोनों ने साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। अगली सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर अंदर का दृश्य देखकर परिजन दहशत में आ गए। शादाब का शव फंदे से लटका मिला, जबकि निकहत बेड पर बेसुध पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि निकहत गर्भवती थी और उसकी मौत जहर से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि झगड़े के दौरान शादाब ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।

पारिवारिक तनाव बना वजह

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का पाया गया है। पुलिस के अनुसार, पिछले कई महीनों से दोनों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था।

निकहत और शादाब के बीच जीवनशैली, आर्थिक स्थिति और सोच में अंतर इस रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह बना। पुलिस अब पूरे मामले की कानूनी जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 May 2026, 5:36 AM IST