UP Crime: गोरखपुर मनबढ़ों की दबंगई, डंडा-सरिया से युवक का किया ये हाल

गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां गोला थाना क्षेत्र के ग्राम इटउआ उर्फ प्रेमगढ़ में दबंगों की मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को डंडा और सरिया से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।

Updated : 26 March 2026, 8:54 PM IST

गोरखपुर:  गोला थाना क्षेत्र के ग्राम इटउआ उर्फ प्रेमगढ़ में दबंगों की मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को डंडा और सरिया से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी राम समझ निषाद ने गोला थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र विकेश गांव के शिव मंदिर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही नसीब निषाद और उनकी पत्नी नर्बदा निषाद वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के विकेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर डंडा और लोहे की सरिया से विकेश को बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

 युवक का मानसिक संतुलन भी प्रभावित 

मारपीट के दौरान विकेश मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी नर्सिंग होम, गायत्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक का मानसिक संतुलन भी प्रभावित हुआ है और वह अभी पूरी तरह से होश में नहीं है।

Budaun: एसएसपी और पीड़ित पिता की बंद कमरे में वार्ता, क्या अब बेनकाब होंगे बदायूं के वो बाहुबली? जानें क्या है मामला

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

रिजल्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल, कौन सा करियर देगा सफलता और पैसा? जानिए ऐसे 10 कोर्स के बारे में, जो बदल देगा भविष्य

लोगों में आक्रोश

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पहले भी आरोपियों का विवादित व्यवहार रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 26 March 2026, 8:54 PM IST