Gorakhpur: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गोरखपुर की घटना ने सबको कर दिया स्तब्ध

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। परसिया निस्फी राजा गांव में हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने स्थानीय परंपरा के अनुसार शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय केले के पत्ते में रखकर नदी में प्रवाहित कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 August 2026, 5:35 AM IST

Gorakhpur: गोला क्षेत्र के परसिया निस्फी राजा गांव में सर्पदंश से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजनों ने स्थानीय परंपरा के अनुसार शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय केले के पत्ते में रखकर नदी में प्रवाहित कर दिया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

परसिया निस्फी राजा निवासी अमरेश सिंह (26) पुत्र राजनारायण सिंह इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। सोमवार की देर रात वह घर के बगल में बने शौचालय में शौच के लिए गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद अमरेश की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए दोहरीघाट ले गए।

नई बची जान

दोहरीघाट में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मऊ के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही अमरेश की हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मऊ पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रात में शव लेकर गांव लौट आए।

गोरखपुर से रोजी रोटी कमाने गया था युवक, UAE में हुई संदिग्ध मौत, शव लाने के लिए सरकारी सिस्टम बन रहा जंजाल

गांव में पसरा मातम

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अमरेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य को संवारने की कोशिश कर रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सांपों का निकलना बढ़ जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

गोरखपुर में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-इरादतन हत्या मामले में दोषी को मिली कड़ी सजा

मंगलवार को परिजन अमरेश के शव को लेकर गोला क्षेत्र के बेवरी घाट पहुंचे। वहां केले के पत्ते में रखकर शव को नदी में प्रवाहित कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 August 2026, 3:54 AM IST