
गोरखपुर राजघाट ट्रेजेडी (Img: X)
Gorakhpur: रविवार सुबह राजघाट के गुरु श्री गोरखनाथ घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे घाट का गुंबद अचानक गिर गया; मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, घटना के समय घाट पर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
गुंबद गिरने के तुरंत बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। मलबा हटाया गया और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें - Gorakhpur Murder: गोरखपुर खजनी में हत्या, प्रदर्शनी के बाद कर्मचारियों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
पुलिस के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए हैं और घायलों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और राहत कार्य शुरू किए गए।
यह भी पढ़ें - Gorakhpur: 24 घंटे का ऐलान कर युवक ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही खुल गया पूरा राज
घाट पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को गुंबद गिरने की सूचना दी थी। हादसे की वजह की जांच अभी चल रही है। हालात का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों की एक टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 6 September 2026, 12:58 PM IST