आधी रात घर के बाहर सो रहा था युवक… फिर अचानक बरसी लाठियां, गांव में रंजिश या साजिश?

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में आधी रात घर के बाहर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित ने पट्टीदारों पर साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 June 2026, 3:24 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पठखौली (देईडिहा) में उस समय सनसनी फैल गई जब आधी रात घर के दरवाजे पर सो रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

लाठी-डंडों और सरियों से हमला

पीड़ित मुकुल पाठक पुत्र स्वर्गीय दुर्गा पाठक ने तहरीर में बताया कि 31 मई 2026 की रात लगभग 12 बजे वह घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवक पहुंचे और लाठी, डंडा व सरिया लेकर उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद मौके से फरार आरोपी

हमले के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुरानी रंजिश का आरोप, पट्टीदारों पर संदेह

पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2024 में भी उनके परिवार पर हमला हो चुका है। इस बार उन्होंने अपने पट्टीदार वीरेंद्र पाठक और उनके पुत्र अमन पाठक व आकाश पाठक पर संदेह जताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी को दोषी नहीं माना जा सकता।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गांव में तनाव, सुरक्षा को लेकर चिंता

लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय और तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है और आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो बड़ी घटना हो सकती है।

Video: मिर्जापुर के जंगल में मिली मासूम बच्ची की लाश, जांच के लिए पुलिस ने बनाई 5 टीमें, देखें पूरी रिपोर्ट

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी गोला सी.पी. पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 June 2026, 3:24 PM IST