नोएडा में अप्रैल माह के श्रमिक आंदोलन को हिंसक बनाने की कथित साजिश के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्र योगेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि डिजिटल साक्ष्यों में श्रमिकों को उकसाने और भ्रम फैलाने के प्रमाण मिले हैं। मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और दो आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है।
गोरखपुर के गोला क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी का शव नीम के पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक भाइयों से विवाद के बाद जमानत पर छूटा था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के हरौला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ से लटका हुआ किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट