हिंदी
नोएडा संजू हत्याकांड (Img: Dynamite News)
Noida Desk: नोएडा के हरौला गांव में एक युवक ने पूरे परिवार पर चाकू से हमला किया। इस हमले में महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। अब सवाल है कि अगर घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो क्या उनकी हत्या करना उचित होगा?
नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में स्थित हरौला गांव में बिहार के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुरेंद्र कारपेंटर का काम करते हैं और साथ में बिल्डिंग की देखरेख भी करते हैं। पूरी बिल्डिंग राजकुमार नाम के एक व्यक्ति की है। वर्ष 2012 से सुरेंद्र शर्मा बिल्डिंग की देखरेख करते हैं। वहां पर किराए के कमरे हैं। परिवार में सुरेन्द्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू के साथ 3 बेटियां और एक बेटा है।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि हरनाम और हरेनाम यादव की संजू की बड़ी बेटी से करीब 3 सालों से दोस्ती थी। हरनाम उस लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। कुछ दिनों पहले लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी। इस बात से हरनाम बहुत नाराज था। इस वजह से उसने पूरे परिवार पर कातिलाना हमला कर दिया। जिसमें संजू की मौत हो गई। बाकी सुरेंद्र शर्मा और उसकी 2 बेटियों का इलाज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है।
नोएडा में दीपिका नागर की मौत से पहले मारपीट का खुलासा, परिवार बोला- ससुराल पर हो सख्त कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में फेस 1 कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Location : Noida
Published : 25 May 2026, 12:15 PM IST