छह महीने से सूखा पड़ा वार्ड… पानी की एक बूंद को तरसे लोग, आखिर क्यों फूटा जनता का गुस्सा देवकली बाजार में?

गोरखपुर के नगर पंचायत गोला के वार्ड-15 देवकली में छह माह से जलापूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने देवकली बाजार में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 May 2026, 10:09 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के नगर पंचायत गोला क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 देवकली में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। पिछले करीब छह महीनों से जलापूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को देवकली बाजार में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छह माह से ठप जलापूर्ति, लोग परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार देवकली स्थित पानी की टंकी से पूरे वार्ड में जल आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले छह माह से मुख्य बाजार सहित कई हिस्सों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। इससे 100 से अधिक घरों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है।

गर्मी में बढ़ी मुश्किलें

भीषण गर्मी के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई परिवार निजी स्रोतों और आसपास के इलाकों पर निर्भर हो गए हैं।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि “हर घर जल” योजना सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है।

मुजफ्फरनगर में खून से सनी खुशियां: पत्नी से चल रहे विवाद के बीच दामाद ने की अंधाधुंध फायरिंग, सास समेत 3 महिलाएं घायल

प्रदर्शन में दिखा भारी आक्रोश

प्रदर्शन में बजरंगी कसौधन, भोनू गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, गोलू कसौधन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  26 May 2026, 10:09 AM IST