Gorakhpur News: शादी समारोह में छिड़ी जंग, दो गुटों के बीच हुई फायरिंग; युवक घायल

गोरखपुर कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन में एक शादी समारोह के दौरान पुराने विवाद ने दोबारा आग पकड़ ली। दो गुटों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Gorakhpur: गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन में 2 दिसंबर को देर रात आयोजित एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच पुराना विवाद अचानक फिर भड़क उठा। देखते ही देखते बात हाथापाई से बढ़कर फायरिंग तक पहुंच गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे शादी समारोह का माहौल दहशत में बदल गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

जानें पूरा मामला

घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुनराघाट स्थित यादव टोला निवासी मक्कू यादव उर्फ अमन और राज यादव की शादी समारोह में संदीप चौहान व अंकित पांडेय पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान दोनों गुटों के बीच हुए विवाद की खुन्नस अभी भी कायम थी। शादी समारोह में दोबारा आमना-सामना होते ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

मेरठ में सिंचाई विभाग के बाबू ने काम के दबाव में खाया जहर, ICU में भर्ती; सुपरवाइजर पर उत्पीड़न का आरोप

दोनों पक्षों में हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आरोप है कि मक्कू यादव उर्फ अंकित यादव ने असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान वहां खड़े विक्की शर्मा पुत्र मिथिलेश शर्मा को गोली लग गई। गोली उसकी पीठ के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विक्की को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार विक्की की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसकी चिकित्सकीय निगरानी जारी है।

Bulandshahr News: कोर्ट से लौट रहे युवक पर दिनदहाड़े हमला, पुलिस ने बदमाशों को घेर कर किया चौंकाने वाला मुकाबला

मुख्य आरोपी हिरासत में

घटना के बाद विक्की के भाई आकाश शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित मक्कू यादव और उसके साथी राज यादव को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फायरिंग में उपयोग हुए असलहे की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी अभिनव सिंह ने बताया कि शादी समारोह में फायरिंग की घटना बेहद गंभीर है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य शामिल लोगों की भी पहचान कर रही है। मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि असलहा शादी समारोह तक कैसे पहुंचा और किसने विवाद को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 3 December 2025, 12:05 PM IST