गोरखपुर में साइबर ठगी के मामलों पर लगेगी लगाम, शुरू हुआ नया साइबर थाना

गोरखपुर में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं। ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने नई तैयारी शुरू कर दी है। चरगांवा ब्लॉक कार्यालय के पास मेडिकल रोड पर नवनिर्मित साइबर अपराध थाने का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 October 2026, 1:21 AM IST

Gorakhpur: तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को चरगांवा ब्लॉक कार्यालय के पास मेडिकल रोड स्थित नवनिर्मित साइबर अपराध थाने क उद्घाटन किया। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, आरती और फीता काटकर नए थाने का शुभारंभ किया।

नवनिर्मित साइबर अपराध थाने की शुरुआत को जनपद में डिजिटल माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस थाने के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम, मामलों की प्रभावी विवेचना और ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर ने अपर पुलिस महानिदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस उप महानिरीक्षक ने नवनिर्मित साइबर अपराध थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने की कार्यप्रणाली से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा।

CBI मुख्यालय पहुंचे Ankita Bhandari के माता-पिता, सीनियर अफसरों से की भेंट, उत्तराखंड में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

साइबर अपराध संबंधी कार्रवाई में तेजी

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच विशेष थाने की स्थापना से पुलिस की साइबर अपराध संबंधी कार्रवाई को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन ठगी, डिजिटल माध्यमों से धोखाधड़ी और इंटरनेट के जरिए किए जाने वाले अपराधों की जांच में तकनीकी दक्षता और प्रभावी पुलिस कार्रवाई की अहम भूमिका होती है। ऐसे में साइबर अपराध थाने का संचालन अपराधों की जांच और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को गति देने में सहायक हो सकता है।

पुलिस के आलाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट एवं अपराध, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani अस्पताल में भर्ती, जानें उनकी हेल्थ अपडेट

नवनिर्मित साइबर अपराध थाने के उद्घाटन के साथ गोरखपुर पुलिस ने साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। अब इस विशेष थाने के प्रभावी संचालन से साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को न्याय दिलाने की कार्रवाई को अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 October 2026, 1:17 AM IST