Gorakhpur Crime News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; अब हुआ ये एक्शन

थाना गुलरिहा पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने बिना नम्बर प्लेट की पिकअप गाड़ी से पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर फेंककर पुलिसकर्मियों की जान लेने की कोशिश की थी।

Gorakhpur: गोरखपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना गुलरिहा पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने बिना नम्बर प्लेट की पिकअप गाड़ी से पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर फेंककर पुलिसकर्मियों की जान लेने की कोशिश की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में गुलरिहा थानाध्यक्ष बिजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में वरि0उ0नि0 कमलेश यादव, हे0कां0 प्रदीप सिंह व कां0 राजू कुमार शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त

विशाल निषाद पुत्र रमाकान्त निषाद, निवासी ग्राम हरसेवकपुर नं0-2 टोला दहला थाना गुलरिहा, गोरखपुर। मु0अ0सं0 572/25 धारा 109, 324(4), 3(5) BNS थाना गुलरिहा। मु0अ0सं0 61/2022 धारा 307, 429 भादवि, 3/5 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना तिवारीपुर।
मु0अ0सं0 62/2025 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिवारीपुर।

सुनील यादव पुत्र रामभजन यादव, निवासी ग्राम हरसेवकपुर नं0-2 टोला दहला थाना गुलरिहा, गोरखपुर। मु0अ0सं0 572/25 धारा 109, 324(4), 3(5) BNS थाना गुलरिहा।

घटना 19 जून 2025 को गश्त/चेकिंग के दौरान पुलिस बल पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर बरसाए। यह हमला बिना नम्बर प्लेट की पिकअप पर सवार होकर किया गया था। इस घटना के बाद गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और लगातार दबिश देकर पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त कुख्यात अपराधी हैं और इन पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Location :