गोरखपुर: नाबालिग अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिकंजे में

नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिकरीगंज पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है…पढिए पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 6:11 PM IST

Gorakhpur: जिले में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाना सिकरीगंज पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना देखी जा रही है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी एवं क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 मार्च 2026 को हरदत्तपुर मोड़ लिंक एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम बलुआ उर्फ बलुसड़ थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग किशोरी रोशनी (काल्पनिक नाम), उम्र करीब 15 वर्ष, को सकुशल बरामद किया।

देवघर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के कई शातिर बेनकाब; जानिये पूरा अपडेट

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का अपराध किया था। इस संबंध में पीड़िता की बहन द्वारा थाना सिकरीगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Sonbhadra: संविदा स्वास्थ्य कर्मी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा, विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह यादव, महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव, कांस्टेबल नरेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल मालती मझवार की अहम भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 18 March 2026, 6:11 PM IST