मुखबिर की सटीक सूचना और सुबह 11:25 का वो वक्त… खजनी पुलिस ने ऐसे दबोचा दुष्कर्म का वांछित आरोपी

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खजनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विशेष अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक पुत्र हनुमान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी भगवानपुर भलेन्द्री गांव, थाना खजनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 115(2), 333 तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी पर आरोप है कि उसने वादी के घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना का विरोध करने पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

Video: अचानक क्यों बदली Ram Mandir ट्रस्ट की बैठक की तारीख? चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर जल्द फैसले की तैयारी

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया

पुलिस टीम ने लगातार दबिश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब 11:25 बजे भगवानपुर भलेन्द्री गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवप्रकाश यादव और कांस्टेबल पियूष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और SC/ST एक्ट से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 July 2026, 8:29 PM IST

Related News

Advertisement