मीडिया की सुर्खियों से दूर, संगठन में मजबूत पकड़; गोपी कृष्णा पाण्डेय पर BJP ने क्यों जताया भरोसा?

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए गोपी कृष्ण पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया है। किसान मोर्चा से जुड़े रहे पाण्डेय कई सांगठनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनका नाम सामने आने के बाद पार्टी की रणनीति चर्चा में है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 5 October 2026, 6:16 PM IST

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए गोपी कृष्णा पाण्डेय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 5 अक्टूबर को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी सूची में उनका नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई।

गोपी कृष्णा पाण्डेय लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा से जुड़ा रहा है। संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने के साथ उन्होंने पार्टी के किसान मोर्चे को मजबूत करने में भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: कभी पत्रकारिता में आजमाया हाथ, फिर बनीं बाराबंकी की सांसद; अब मिला राज्यसभा का मौका, जानिए कौन हैं प्रियंका सिंह रावत?

कई राज्यों में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

संगठन में काम करने के अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें अलग-अलग राज्यों में किसान मोर्चा के प्रभारी जैसी जिम्मेदारियां भी दीं। यही सांगठनिक अनुभव अब उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की प्रमुख वजहों में माना जा रहा है।

गोपी कृष्णा पाण्डेय को उत्तर प्रदेश भाजपा के ब्राह्मण चेहरों में गिना जाता है। भाजपा ने यूपी से घोषित आठ उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण नेताओं को जगह दी है। इनमें गोपी कृष्णा पाण्डेय का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: UP Rajya Sabha Elections 2026: जानिए कौन हैं भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश पाल, कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?

खास बात यह है कि उनके नाम की चर्चा चुनाव से पहले सार्वजनिक राजनीतिक हलकों में लगभग नहीं थी। हरीश द्विवेदी और स्मृति ईरानी जैसे नामों को लेकर अटकलें जरूर लग रही थीं, लेकिन भाजपा ने अपेक्षाकृत कम चर्चित संगठनात्मक चेहरों पर भरोसा जताया।

हाल में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पहचाने जाने वाले दिनेश शर्मा को राज्यपाल बनाए जाने के बाद राज्यसभा के लिए गोपी कृष्णा पाण्डेय का चयन भाजपा की सामाजिक और सांगठनिक संतुलन की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Location :  Lucknow

Published :  5 October 2026, 5:08 PM IST