Ghaziabad: चार हफ्ते से लापता किशोरी का सुराग नहीं, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के गाजियाबाद में किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही किशोरी को सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 May 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: जनपद के लाल कुआं क्षेत्र से गायब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किशोरी बीते 20 अप्रैल से घर नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता की मां ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच और किशोरी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शंकर विहार कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी पत्नी राजेन्द्र ने थाना वेव सिटी पुलिस को  बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 20 अप्रैल की शाम को घर से किसी काम का बोलकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। गायब किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी कभी-कभार बिना बताए अपनी रिश्तेदारी में घूमने चली जाती थी।

आप की मेरठ से गाजियाबाद तक पदयात्रा पर लगा ब्रेक? संजय सिंह बोले- प्रशासन अपना इंतजाम करे

किशोरी की परिजनों ने की काफी तलाश

इसी उम्मीद में परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां उसकी काफी तलाश की, नहीं मिलने पर 14 मई तक जब किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला, तो परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

वेस्ट यूपी में गैंगस्टर उधम सिंह का खौफ : दबिश में कई टीमें, मेरठ से गाजियाबाद तक अलर्ट

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही किशोरी को सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।

Location :  Ghaziabad

Published :  16 May 2026, 5:47 PM IST

Advertisement