गाजियाबाद अग्निकांड में अब तक 4 की मौत, इलाज के दौरान अंजलि ने तोड़ा दम, 40 परिवार बेघर

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सुनहरी रेजीडेंसी में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इलाज के दौरान अंजलि की भी मौत हो गई, जबकि दो बेटे अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 March 2026, 6:39 AM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने एक पूरे परिवार को लगभग खत्म कर दिया। न्यू अजंता पार्क कॉलोनी स्थित सुनहरी रेजीडेंसी में लगी आग में पहले तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि अब इलाज के दौरान चौथे सदस्य अंजलि ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में अब केवल दो बेटे ही जीवित बचे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इलाज के दौरान अंजलि की मौत

खोड़ा थाना क्षेत्र की न्यू अजंता पार्क कॉलोनी में स्थित सुनहरी रेजीडेंसी में 3 मार्च को लगी आग में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है। 10 मार्च को अस्पताल में इलाज के दौरान अंजलि (राजेंद्र की बेटी) ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले इस हादसे में राजेंद्र, उनकी पत्नी मीना और बेटी नीतू की भी मौत हो चुकी थी।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत अलर्ट, LPG सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या बोले पीएम मोदी?

परिवार में केवल दो बेटे बचे

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में अब केवल दो बेटे अंकित और दीपक ही जीवित बचे हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में कुल 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

प्रारंभिक जांच के मुताबिक पांच मंजिला इमारत में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग एरिया में खड़े 40 से ज्यादा दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। वाहनों में मौजूद पेट्रोल के कारण आग और तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जबकि धुआं पांचवीं मंजिल तक फैल गया था।

यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अगर किसी ने जमाखोरी की तो…सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया अलर्ट

दमकल टीम ने बचाए कई लोग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अग्निकांड के बाद इमारत में रहने वाले करीब 40 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। फिलहाल वे अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां रहकर रात गुजार रहे हैं।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 11 March 2026, 6:39 AM IST