
प्रतीकात्मक छवि
Ghaziabad: गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं। मतदाता अपने-अपने बीएलओ को ढूढ़ने में लगे हैं।
डीएम ने लापरवाही बरतने पर 23 बीएलओ के ख़िलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जबकि डीएम ने एक बीएलओ को निलंबित कर दिया है। एसआईआर ड्यूटी में 10 सुपरवाइजर की लापरवाही भी सामने आई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है। डीएम के निर्देश पर 55 बीएलओ को नोटिस दिया गया है। ये बीएलओ एसआईआर में लापरवाही बरत रहे थे।
लोगों को डर है कि कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से न कट जाए। एसआइआर की अंतिम तिथि चार दिसंबर तय की गई है।
Location : Ghaziabad
Published : 25 November 2025, 3:46 AM IST