
आरोपी
Muzaffarnagar : जिले में दलित युवती से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी उमर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अब्दुल्ला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल था और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
मुजफ्फरनगर गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन। 24 वर्षीय दलित युवती से कथित गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी उमर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अब्दुल्ला भी दबोचा गया। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर… pic.twitter.com/ktlbLRjfcf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 16, 2026
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 साल दलित युवती ने 13 जून को विशेष समुदाय के युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उमर नाम के युवक ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर जंगल में ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को बदहवास हालत में जंगल से बरामद किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कीं। एसपी सिटी, सीओ सदर, चरथावल थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था।
रेप के बाद जहर का खेल? नाबालिग के आरोपों से मुजफ्फरनगर में हड़कंप
सोमवार देर रात पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार पीछा किए जाने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी उमर के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसका साथी अब्दुल्ला भी पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने युवती को फोन कर जंगल में बुलाने और उसके साथ गलत काम करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 16 June 2026, 10:37 PM IST