
महराजगंज में इस तिथि को मिलेगा राशन (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: खाद्य एवं रसद विभाग ने जनपद महराजगंज में मई 2026 के सापेक्ष राशन वितरण का कार्यक्रम तय कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को 24 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
यह है पूरी खबर
जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्रशासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को सूचित करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल मुफ्त
जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के तहत अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाएगा।
खाद्यान्न वितरण का कार्य जनपद की सभी उचित दर की दुकानों पर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए
Gorakhpur News: परिवारों की आंखें खुशी से नम! ऑपरेशन ‘मिलाप’ से 313 बेटियां सकुशल बरामद
राशन प्राप्त करने के लिए मोबाइल OTP
संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि राशन प्राप्त करने के लिए मोबाइल OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा और इसकी अंतिम तिथि 08 मई 2026 तय की गई है।
प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित
इसके साथ ही सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। लाभार्थियों से भी अपील की गई है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का पालन करते हुए राशन प्राप्त करें।
Location : Maharajganj
Published : 23 April 2026, 6:58 PM IST