आगामी होली के त्योहार से ठीक पहले खाद्य विभाग की टीम भी हरकत में आ गई है। जिसको लेकर मिलावटखोरों पर अब खाद्य विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ।

Muzaffarnagar: आगामी होली के त्योहार से ठीक पहले खाद्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है। विभाग ने मिलावटखोरों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक मिलावटी खाद्य तेल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने तेल के आठ नमूने लिये। इसके साथ ही चार टैंकरों में रखा हजारों लीटर तैयार तेल, सैकड़ों तेल के तैयार टीन सहित फैक्ट्री को सीज करते हुए मौके से फैक्ट्री मालिक को भी हिरासत में ले लिया है।
दरसअल शुक्रवार को सूचना के आधार पर खालापार कोतवाली क्षेत्र के शामली बाईपास पर स्थित काव्य ट्रेडिंग के नाम से चल रही एक मिलावटी खाद्य तेल बनाने वाली फैक्ट्री पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी।
छापेमारी के दौरान प्रथम दृष्टि में टीम ने पाया कि यहां पर मिलावटी तेल तैयार किया जा रहा था। जिसके चलते टीम द्वारा तेल के आठ नमूने लेते हुए चार टैंकरों में रखा हजारों लीटर तैयार खाद्य तेल और सैकड़ों तैयार तेल के टीन सहित फैक्ट्री को सीज करते हुए मौके से फैक्ट्री मालिक विक्रांत मित्तल को गिरफ्तार किया है।
आगामी होली के त्योहार से ठीक पहले खाद्य विभाग की टीम भी हरकत में आ गई है। जिसको लेकर मिलावटखोरों पर अब खाद्य विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । #UPNews #Muzaffarnagar #CrimeNews @uppolice pic.twitter.com/IpGJ2m766e
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 21, 2026
एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कल एक पूरी संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। संयुक्त टीम में सहायक आयुक्त खाद्य श्री अशोक शर्मा सहारनपुर और हमारे यहां की सहायक खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना धीरआन सहित पूरी टीम गई थी। टीम ने मिसिज काव्य ट्रेडिंग के प्रतिष्ठान पर छापा मारा और वहां से तीन नमूने सरसों का तेल का लिया है, चार नमूने राइस बरान चावल के लिए हैं। एक नमूना रंग का एकत्रित किया गया है।
हार्दिक पांड्या की GF माहिका ने बर्थडे पर शेयर किए सेक्सी फोटोज
सभी आठ नमूने एकत्रित किए गए हैं। चार टैंकों में 8000 लीटर तेल और 250 टीन में 3750 लीटर तेल को सीज किया गया है। लगभग 15 लाख की सामग्री को सीज किया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की कर दी गई है। नमूने अगर टॉक्सिक होंगे तो मामला क्रिमिनल कोर्ट में चलेगा।