हिंदी
Hardoi: हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्यूरा गांव में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। म्यूरा निवासी विनीत (22) खेती में परिजनों का सहयोग करता था। घर से मवेशियों को चराने जाता था। पिता मंगला प्रसाद के मुताबिक विनीत शनिवार शाम को लगभग 7:30 बजे घर से बिना कुछ बताए निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर मंगला प्रसाद उसे खोजने निकले।
इसी दौरान घर से लगभग 200 मीटर दूर बने भूसा रखने के स्थान पर उन्हें विनीत का शव मिला। कनपटी पर लगी गोली आर पार हो चुकी थी। घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
हरदोई में कनपटी में गोली लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
म्यूरा गांव निवासी विनीत (22) परिजनों के साथ खेती-किसानी का कार्य करता था। वह अक्सर घर से मवेशियों को चराने भी जाता था। शनिवार को वह दोपहर लगभग 12 बजे घर से निकला और शाम 6 बजे के करीब वापस आया।
UP News: रायबरेली में प्रेमिका से मिलने गए अधेड़ को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, जानें पूरी खबर
इसके बाद करीब 7:30 बजे वह फिर से बिना कुछ बताए घर से बाहर चला गया। देर रात तक घर न लौटने पर उसके पिता मंगला प्रसाद उसे खोजने निकले। तभी घर से लगभग 250 मीटर दूर भूसा रखने के स्थान पर विनीत का शव पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी, जो आर-पार निकल गई
हरदोई में कनपटी में गोली लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Location : Hardoi
Published : 28 September 2025, 1:45 PM IST
Topics : crime news Hardoi News Hardoi Police UP News