
आग
Maharajganj: नौतनवा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक भड़की आग ने ऐसा तांडव मचाया कि किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में राख में बदल गई। तेज हवाओं ने आग को और भयानक बना दिया। जिससे कई गांवों के खेत इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
महराजगंज में भीषण अग्निकांड : नौतनवा तहसील क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते लगी आग ने करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।@maharajganjpol #Maharajganj #Nautanwa #FireIncident pic.twitter.com/Nl0tqlma9s
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 10, 2026
नौतनवा तहसील में दोपहर बाद अचानक कई जगहों से आग लगने की खबरें आने लगीं। गुजरवालिया शंकर मिश्र और चैनपुर के सिवानों में लगी आग ने किसानों को झकझोर कर रख दिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। किसानों के सामने उनकी मेहनत जलती रही और वे बेबस नजर आए।
इस भीषण आग में करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि 10 एकड़ से ज्यादा खेतों में डंठल भी जल गए। गुजरवालिया क्षेत्र में दर्जनों किसानों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय किसान फूलचंद मौर्य, राधेश्याम राय, गिरीश राय, राम अचल, रामलाल, श्यामलाल, दुर्गेश, लालचंद मौर्य और अन्य किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
आग की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया। नायाब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और दमकल टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हालांकि कुछ स्थानों पर दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली।
महाराजगंज में माइक्रोफाइनेंस घोटाला! महिलाओं की किस्तें हड़प गए कर्मचारी, 7 पर मुकदमा दर्ज
प्रशासन के अनुसार, गुजरवालिया शंकर मिश्र के सिवान में लगभग 40 एकड़ फसल जल गई, जबकि चैनपुर क्षेत्र में करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। कुल मिलाकर करीब 50 एकड़ से ज्यादा फसल इस आग में नष्ट हो गई। जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।
नायाब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। उनका डाटा पोर्टल पर फीड कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 10 April 2026, 9:21 PM IST
Topics : fire Maharajganj maharajganj police uttar pradesh