रायबरेली में आग का तांडव! ट्रांसफॉर्मर, तीन घर जले… बकरियों की मौत

रायबरेली में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की तीन घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। लालगंज में ट्रांसफॉर्मर जल गया, खींरो क्षेत्र में तीन घर राख हो गए और रतासों-अतागंज में ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। इन घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ, हालांकि जनहानि नहीं हुई।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 19 April 2026, 7:00 PM IST

Raebareli: रायबरेली में रविवार का दिन आग के नाम रहा। कहीं ट्रांसफॉर्मर धधक उठा, तो कहीं चूल्हे की एक चिंगारी ने घरों को राख में बदल दिया। हालात ऐसे बने कि हर तरफ धुआं, अफरा-तफरी और डर का माहौल नजर आया। हालांकि राहत की बात ये रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नुकसान ने कई परिवारों को झकझोर दिया।

लालगंज में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

रायबरेली के लालगंज कोतवाली के सामने अचानक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। धुएं के गुबार उठते देख आसपास के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने में काफी समय लगा, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

कुछ ही पलों में उजड़ गई तीन जिंदगियां! रायबरेली की सड़कों पर जानें ऐसा क्या हुआ?

खींरो में चूल्हे की चिंगारी से तीन घर राख

दूसरी बड़ी घटना खींरो थाना क्षेत्र के खांडेपुर मजरे गुमान खेड़ा गांव में हुई, जहां चूल्हे की एक चिंगारी ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर में हनुमान की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी तेज हवा के कारण चिंगारी छप्पर पर जा गिरी और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हनुमान के घर समेत तीन घरों को जला दिया।

रतासों-अतागंज में टला बड़ा हादसा

तीसरी घटना रतासों–अतागंज क्षेत्र में हुई, जहां कूड़े-कचरे के ढेर में लगी आग तेजी से फैलकर आसपास की बांस की कोठियों तक पहुंच गई। आग की रफ्तार देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात को गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए समाजसेवी प्रतुल सिंह से संपर्क किया।

रायबरेली में सियासी घमासान: अम्बेडकर मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक बोले- दबाव में हुई कार्रवाई

बिजली विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बड़ी घटना

ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि अगर कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति मिल जाए, तो मोटर और पाइप से पानी डालकर आग बुझाई जा सकती है। इस पर प्रतुल सिंह ने तुरंत बिजली विभाग के SDO सलोन सूर्य प्रताप सिंह से संपर्क किया। हालांकि उस समय करहिया फीडर रोस्टर के अनुसार बंद था, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDO ने तुरंत फैसला लेकर फीडर चालू करा दिया।

Location :  Raebareli

Published :  19 April 2026, 7:00 PM IST