गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर इनसाइड स्टोरी: जानें बड़े भाई ने डाइनामाइट न्यूज़ से क्यों कहा- मुझे एक बार योगी से…

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में तेरहवीं और शोकसभा के दौरान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की इच्छा जताई है। सूर्या के बड़े भाई यश चौहान ने कहा कि सरकार और पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, लेकिन एक बार मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 June 2026, 11:01 PM IST

Ghaziabad Desk: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में आज बुधवार को अहम दिन था। आज सूर्या की तेरहवीं और शोकसभा थी। जिसमें काफी नेता और दिग्गज लोग पहुंचे। इस दौरान डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए सूर्या के बड़े भाई यश चौहान ने बड़ी बात बोली। सूर्या के बड़े भाई यश ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग की है।

क्या बोला सूर्या का भाई?

डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए यश चौहान ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरे छोटे भाई सूर्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया। इससे मैं बहुत संतुष्ट हूं, लेकिन मुझे एक बार योगी बाबा से मिलवा दो बस। मैं एक बार योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहता हूं और अपनी कुछ बातें करना चाहता हूं।"

गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा ने डाइनामाइट न्यूज़ से क्या कहा?

गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा ने भी डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत की। उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस ने सूर्या को इंसाफ दिलवाने में पूरी ताकत लगा दी। अब उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं और योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

गाजियाबाद सोनिया हत्याकांड: पुलिस से पति बोला- साहब! बहुत क्लेश करती थी, बताओ मैं क्या करता? इसलिए ऊपर पहुंचा दिया

क्या है गाजियाबाद ही नहीं बल्कि यूपी और देश का चर्चित सूर्या हत्याकांड?

आपको बता दें कि सूर्या की हत्या 28 मई को बकरीद के दिन असद और उसके साथियों ने मिलकर की थी। बकरीद के दिन असद और उसके साथियों ने सूर्या चौहान को यह बोलकर बुलाया था कि तुमको हम बकरीद पर बकरा काटते हुए दिखाएंगे। उसके बस गली में चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और बाकी आरोपियों को जेल भेज दिया। अब जल्द ही असद का घर तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

Location :  Ghaziabad

Published :  10 June 2026, 11:01 PM IST