
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का स्वागत
Gorakhpur: गोरखपुर के शाहपुर स्थित गीता वाटिका में अब फाइनेंस से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। ‘रुद्र ग्रुप द सिंबल ऑफ ट्रस्ट’ ने गोरखपुर में अपने दूसरे कार्यालय की शुरुआत की है। 'रुद्र ग्रुप' का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे लोग
इस अवसर पर कई स्थानीय लोग, व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री टिबडे़वाल ने कहा कि गोरखपुर जैसे शहर में फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं आम लोगों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी चुनौती रही हैं। ऐसे में 'रुद्र ग्रुप' की यह पहल सराहनीय है, जो स्थानीय लोगों को वित्तिय सुविधाएं मुहैय्या कराएगी।
अब गोरखपुर में नहीं होगी फाइनेंस की टेंशन: ‘रुद्र ग्रुप - द सिंबल ऑफ ट्रस्ट’ का हुआ भव्य उद्घाटन। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडे़वाल ने कहा— एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी तरह की लोन सुविधाएं। साथ ही 2027 के आगामी चुनाव को लेकर भी कही बड़ी बात, सुनिए क्या कहा।#Gorakhpur… pic.twitter.com/KJKLru0KcS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 4, 2025
फाइनेंस की हर सेवा अब एक ही जगह
इस कार्यालय में अब कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन और बिजनेस फाइनेंस जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। गोरखपुर के इस कार्यालय का संचालन इंजीनियर विजय यादव और अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। दोनों ने मीडिया से बातचीत में दोनों संचालकों इंजीनियर विजय यादव और अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रुद्र ग्रुप सिर्फ एक व्यावसायिक संस्था नहीं, बल्कि आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करने वाला ट्रस्ट है।
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का पुष्प गुच्छ देकर हुआ स्वागत
पूर्वांचल के लिए नई उम्मीद
विजय यादव और अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ‘रुद्र ग्रुप’ पूर्वांचल के हर वर्ग, चाहे व्यापारी हो या आम नागरिक के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। यह ग्रुप भविष्य में भी रोजगार और आर्थिक सहयोग के नए अवसर पैदा करने का प्रयास करेगा।
कार्याक्रम के दौरान कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
उद्घाटन में मौजूद रहीं कई गणमान्य हस्तियां
इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। जिनमें मुख्य रूप से महाराजगंज के सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, महिला सभा अध्यक्ष सत्यभामा सिंह, कंचन लता श्रीवास्तव, शशि प्रभा द्विवेदी, राजेश निषाद, इंदु धर पांडेय, संजय शर्मा, चंदन यादव, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, संतोष कृष्ण त्रिपाठी पनियरा, गोरख यादव, जनार्दन यादव, शत्रुघ्न कन्नौजिया, हीरा लाल जख्मी, मुन्ना यादव, सुभाष यादव और ओमेक्स लिमिटेड से सुशील पांडेय शामिल रहे।
ग्राहकों को दी जाएगी पारदर्शी और भरोसेमंद सेवा
रुद्र ग्रुप के दोनों संस्थापकों ने कहा कि ग्राहक सेवा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता और न्यूनतम प्रक्रिया के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Location : Gorakhpur
Published : 4 August 2025, 4:41 PM IST
Topics : Gorakhpur News Loan Facility Rudra Group Rudra Group Inauguration Samajwadi Party Sushil Kumar Tibrewal