
मुजफ्फरनगर में चोरी की बड़ी वारदात
Muzaffarnagar: चोरी का एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात दो शातिर चोरों ने हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल तक पहुंचकर टेलीकॉम टावर से लाखों रुपये का कीमती उपकरण चुरा लिया और आराम से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुजफ्फरनगर में CCTV में कैद हुई चोरी की सनसनीखेज घटना!
दो शातिर चोरों ने नवजीवन हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर एयरटेल RRU लाखों की चोरी की। पुलिस जांच में जुटी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।@muzafarnagarpol #Muzaffarnagar #RRUTheft #ViralVideo pic.twitter.com/vVWjLLTuYk— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 24, 2026
दरअसल, मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित नवजीवन हॉस्पिटल का है। यहां तीसरी मंजिल पर एयरटेल कंपनी का टावर लगा हुआ है। सोमवार देर रात दो अज्ञात चोर हॉस्पिटल के पीछे पहुंचे और पहले एक सीढ़ी लगाकर छत तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बेहद शातिर तरीके से टावर से आरआरयू को खोल लिया।
चोरों ने चोरी को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। उन्होंने आरआरयू को रस्सी में बांधकर तीसरी मंजिल से नीचे उतारा। जिससे कोई आवाज या शक न हो। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी यह पूरी हरकत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
मुजफ्फरनगर में लाखों की अवैध स्मैक बरामद, 2 गिरफ्तार
घटना के बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर इतनी ऊंचाई पर लगे टावर से चोरी कैसे हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी टावर को दो बार निशाना बनाया जा चुका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
देवरिया में टीबी जैसी गंभीर बीमारियों को किस तरह किया जा सकता है खत्म? लोगों को ऐसे किया जागरूक
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 24 March 2026, 5:45 PM IST