Fatehpur News: सड़क पर खुली गुंडागर्दी! बाइक सवार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सड़क पर गुंडागर्दी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार दो युवकों को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 15 March 2026, 1:01 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के पूरे अधारी गांव में दबंगों द्वारा दो युवकों के साथ की गई मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर बाइक सवार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं।

दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था युवक

बताया जा रहा है कि यह घटना 14 मार्च की रात करीब 10 बजे के आसपास की है। पीड़ित युवक उमैर के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे पूरे अधारी गांव के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद शादाब, हारिश और जमन ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई घटना

हमले के दौरान आरोपियों ने दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे अब पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल रही है।

श्मशान घाट के पास घेराबंदी… अचानक चली गोली! 25 हजार का इनामी चोर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

घर पहुँच कर परिजनों को दी जानकारी

मारपीट में घायल हुए दोनों युवकों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित उमैर ने हथगांव थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

CCTV फुटेज खंगाल कर पुलिस कर रही जांच

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा: सोनौली में SDM ने मारा छापा, गोदाम का खंगाला रिकॉर्ड

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 15 March 2026, 1:01 PM IST

Advertisement