Fatehpur: तालाब में 3 दिन से छिपा था ‘विशालकाय काल’, जब अचानक सामने आया अजगर; तो कांप उठी लोगों की रूह

फतेहपुर के खागा क्षेत्र स्थित प्रजापति एग्रो फॉर्म के तालाब में तीन दिन से विशालकाय अजगर जाल में फंसा है। वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन रेस्क्यू पूरा नहीं हो सका।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 July 2026, 8:44 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन स्थित एक एग्रो फॉर्म हाउस में विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अजगर पिछले तीन दिनों से तालाब में पड़े जाल में फंसा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन बिना रेस्क्यू किए ही वापस लौट गई।

तालाब के जाल में फंसा है अजगर

जानकारी के अनुसार, बुदवन स्थित प्रजापति एग्रो फॉर्म के तालाब में एक विशालकाय अजगर जाल में फंस गया। लगातार तीन दिन बीत जाने के बावजूद अजगर को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

वन विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी, लेकिन किसी कारणवश रेस्क्यू अभियान पूरा किए बिना ही लौट गई। इसके बाद से अजगर अब भी तालाब के जाल में फंसा हुआ है।

Fatehpur News: युवक ने साले और पत्नी के साथ मिलकर किया हमला, पिता घायल और एक चढ़ा मौत के घाट

ग्रामीणों ने जल्द रेस्क्यू की उठाई मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अजगर की जान को खतरा हो सकता है और आसपास के लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

Location :  Fatehpur

Published :  11 July 2026, 8:44 PM IST