
चांदपुर पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया (img-dynamite news)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर असलहों के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना एक नाबालिग युवक को भारी पड़ गया। बता दें कि हिन्दू दबंग टीम के नाम से पांच युवकों ने तमंचों के साथ तस्वीरें लीं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद मामले में चांदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध हस्तनिर्मित तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हिन्दू दबंग टीम के नाम से पांच युवकों का असलहों के साथ वीडियो वायरल हुआ था। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना चांदपुर पुलिस ने 4 नवंबर 2026 को मु0अ0सं0 191/2026 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 30 में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
यह भी पढ़ें- पद्मावत एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने पहुंचाया अमेठी सीएचसी
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के नेतृत्व में चांदपुर पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र निषाद पुत्र स्वर्गीय हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम धाना, थाना चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध हस्तनिर्मित तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह भी पढ़ें- पहले शराब पिलाई फिर रस्सी से गला घोंटा और डुबो दिया, प्रतापगढ़ में लड़की के चक्कर में दोस्ती का कत्ल!
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर मिश्रा, उपनिरीक्षक अंकुश यादव, मुख्य आरक्षी जीतू सिंह, आरक्षी विकास यादव, आरक्षी अनुज यादव और महिला आरक्षी अंशू शामिल रहीं।
Location : Fatehpur
Published : 4 November 2026, 8:01 PM IST