Fatehpur: सड़क किनारे जा रहा था भेड़ों का झुंड, तभी काल बनकर आया बेकाबू ट्रक… 14 की मौत, 40 घायल

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने करीब 50 भेड़ों को कुचल दिया। हादसे में 14 भेड़ों की मौत और 40 घायल बताई जा रही हैं।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 8 October 2026, 7:47 PM IST

Fatehpur: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में करीब 50 भेड़ें ट्रक की चपेट में आ गईं। इनमें 14 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 भेड़ें घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

ट्रक आता देख खाई में कूदा भेड़ पालक

बताया जा रहा है कि भेड़ पालक अपने झुंड के साथ सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर भेड़ों की ओर बढ़ा। ट्रक को अपनी तरफ आता देख भेड़ पालक ने खाई में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि, ट्रक की चपेट में आने से कई भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और बड़ी संख्या में भेड़ें घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें: ‘मां, अब कहां जाएं हम?’: थाने से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक न्याय की गुहार लगाती रही पीड़िता, अब कोर्ट की शरण में पहुंची सीमा

लाखों रुपये के नुकसान का दावा

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। भेड़ पालक को इस दुर्घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और ट्रक अनियंत्रित होने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में बेखौफ मनचले के हौसले बुलंद, ई-रिक्शा से जा रही युवती को दबोचकर झाड़ियों में खींचकर ले जाने की कोशिश

Location :  Fatehpur

Published :  8 October 2026, 7:46 PM IST