Fatehpur: मानदेय नहीं तो काम नहीं! जानिए कर्मचारियों के हड़ताल का FMD अभियान पर क्या पड़ा असर?

फतेहपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान के बीच कर्मचारियों ने नियमित मानदेय की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 July 2026, 1:26 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विभाग द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2026 से एफएमडी (FMD) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है, लेकिन अभियान शुरू होते ही कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनके नियमित मानदेय का प्रस्ताव अभी तक पारित नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मानदेय को लेकर जताई नाराजगी

कार्यकर्ताओं ने विभाग को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि जब तक उनके नियमित मानदेय की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे किसी भी प्रकार के विभागीय कार्य में भाग नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एफएमडी टीकाकरण सहित अन्य कार्यों के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।

Fatehpur: दिल्ली छात्र बर्बरता पर राष्ट्रपति और DM को सौंपा ज्ञापन, जानिए गुलाबी गैंग ने क्यों खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा?

ठोस समाधान की मांग

उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों के समक्ष मानदेय से संबंधित समस्याएं रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इसी के विरोध में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बंद करने का निर्णय लिया है।

Fatehpur: विकास के दावों की खुली पोल; जानिए कैसे प्रशासनिक अनदेखी से बदहाल है रास्ता, रोजाना हो रहे हादसे

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके मानदेय का भुगतान और नियमितीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और कर्मचारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है।

Location :  Fatehpur

Published :  24 July 2026, 1:26 PM IST