फतेहपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों का खेल बेनकाब, भारी मात्रा में आतिशबाजी जब्त

दीपावली से पहले पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने फतेहपुर के अहिंदा गांव में छापेमारी के दौरान लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आखिर इस कारोबार के पीछे कौन है? पुलिस जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 October 2026, 1:32 AM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली के त्योहार से पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। हथगांव थाना पुलिस, फायर सर्विस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अहिंदा गांव में छापेमारी कर लगभग 55 लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

इस विशाल खेप का कुल वजन 57.83 क्विंटल आंका गया है। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नए प्लॉट में बने मकान में संचालित हो रहा था

पुलिस के अनुसार यह अवैध गोदाम अहिंदा गांव में राहुल कुमार नामक व्यक्ति के एक नए प्लॉट में बने मकान में संचालित किया जा रहा था। आगामी त्योहारों को देखते हुए बिना किसी वैध लाइसेंस या सुरक्षा मानकों के भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एकत्र की गई थी।

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बांदा-सागर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

संयुक्त टीम ने जब गोदाम पर छापा मारा, तो वहां से 183 गत्तों, 12 बोरियों और कई अन्य पैकेटों में भरे हुए भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।

पुलिस की कार्रवाई

फतेहपुर पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर आतिशबाजी अधिनियम और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मां ने बेटे को शराब पीने से रोका, बदले में मिली मौत: फतेहपुर में कलयुगी बेटे ने ईंट से कूचकर ली मां की जान

त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर अवैध पटाखा भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।

Location :  Fatehpur

Published :  12 October 2026, 1:30 AM IST