Fatehpur Crime: फतेहपुर में ससुराल वालों का अत्याचार, बेचारी विवाहिता का किया ये हाल

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 June 2025, 7:54 PM IST

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पति पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां इसी कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है। पूरा मामला जान आपका पति पत्नी के रिश्तों पर से विश्वास उठ जाएगा।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,  फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 जनवरी 2023 को अजीत सिंह उर्फ मोनू निवासी झाल नगर पंचायत असोथर, थाना असोथर से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय लड़की पक्ष द्वारा लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का दान-दहेज दिया गया था।

पीड़िता रिया सिंह का आरोप

पीड़िता रिया सिंह का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति अजीत सिंह, सौतेली सास सुमन सिंह, ससुर इंग्लेश सिंह और देवर विवेक सिंह दहेज में अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि महिला ने अपने पति अजीत सिंह को उसकी सौतेली मां सुमन सिंह के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसका वीडियो भी बना लिया था। जिसकी जानकारी देने पर पति और अन्य ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया।

मामले की जांच जारी

पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार अपने मायके वालों को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे बार-बार धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। 11 अप्रैल 2025 को उसके साथ ससुराल में जमकर मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह अपने पिता और रिश्तेदारों की मदद से थाने पहुंची लेकिन असोथर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि, यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसने पति पत्नी के रिश्तों को शर्मसार किया हो। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इस तरह के बढ़ते मामलों ने महिलों को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 2 June 2025, 7:54 PM IST