
मृतक की फाइल फोटो (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Fatehpur: फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भिटार मोहल्ले में शुक्रवार को एक किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतक की पहचान राहुल (18) पुत्र कल्लू रैदास के रूप में हुई है। राहुल बाल कटिंग का काम करता था। गुरुवार सुबह रोज की तरह अपनी दुकान के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शुक्रवार राहुल का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक जंगल में बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला।
Fatehpur Crime News: कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, पैसों के लिए मां पर…
परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा की गई खोजबीन के दौरान शुक्रवार को राहुल का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक जंगल में बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
Fatehpur Crime: खंदक में पलटा बांस लदा ट्रैक्टर, दो की मौत, दो गंभीर घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे गाजीपुर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Location : Fatehpur
Published : 24 April 2026, 3:23 PM IST