
महिला पर हमला
Fatehpur: फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में गंभीर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची बहू के साथ भी मारपीट की गई।
बुधरमऊ गांव निवासी अनसुइया देवी ने बताया कि 17 नवंबर को उनका नाती स्कूल से घर लौट रहा था, जो बगल के खाली प्लाट से होकर आया। इसी बात पर पड़ोसी ने बच्चे को गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी व उसकी पत्नी ने बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी ने धमकी दी कि “अब जो यहां से निकलेगा उसे इसी जमीन में मारकर गाड़ दूंगा।”
पीड़िता में कहा गया कि गुरुवार सुबह 8 बजे फिर से आरोपी दो अन्य लोग के साथ उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। रोकने पर एक ने ईंट मारकर प्रार्थिनी की पीठ घायल कर दी। शोर सुनकर आई बहू पुष्पा को भी बाल पकड़कर घसीटा गया।
फतेहपुर में नशे की बड़ी साजिश नाकाम; इतने किलो ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार
पीड़िता ने कहा कि आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और परिवार दहशत में है। उसने मांग की है कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
Location : Fatehpur
Published : 22 November 2025, 2:03 AM IST
Topics : Attack Fatehpur Lady Attack village