हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां घरेलू कलह के चलते एक युवक ने घर के अन्दर कमरे में हुक के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजन ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम मजरे अरखा गांव निवासी रवि यादव पुत्र मोहन यादव 30 वर्ष को रेलवे विभाग में मृतक आश्रित में मिली नौकरी करता था। विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व जगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली विनीता से हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसने घर के अन्दर कमरे में पानी सप्लाई पाईप से पंखे की हक के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक की पत्नी विनीता ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की मौत के पहले भी पति पत्नी में विवाद
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी व उसके घर वालों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते करीब डेढ़ माह से वह कस्बे के पूरे अमिलिहा गांव में किराए के माकान में रहता था। किन्तु यहां भी दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होती रहता था। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत के पहले भी पति पत्नी में विवाद हुआ था । मृतक रवि का एक पुत्र रित ढाई वर्ष है। जिसके ऊपर से पीटा का साया उठ गया है। रवि की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक अवस्था में एक युवक को सीएचसी लाया गया था। जिसका अभिलेखीय औपचारिकता पूरी की गई है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मौत की खबर मिली थी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Raebareli
Published : 1 August 2025, 1:21 PM IST
Topics : crime news raebareli Latest news raebareli Raebareli police station unchahar suicide uttar pradesh