
Etah: जनपद के निधौली कलां थानाक्षेत्र के गांव किशोरपुर में बुधवार को दुखद हादसा हो गया। दोस्त की सगाई की खुशी में शराब पीने के बाद तीन युवकों की हालत बिगड़ गई। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार किशोरपुर निवासी अजीत (18) पुत्र चंद्रपाल महाराष्ट्र के नासिक में टमाटर बेचने का काम करता था। जीतू (20) पुत्र लेखराज भी नासिक में शटरिंग का काम करता था। शिवकुमार (19) पुत्र दुर्विजय कक्षा 12 का छात्र था। तीनों अच्छे दोस्त थे। गांव के रहने वाले उनके दोस्त लोकेंद्र की शादी तय हुई थी। बुधवार को उसकी सगाई थी। इसी खुशी में जीतू, अजीत और शिवकुमार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों बाइक से जा रहे थे। 500 मीटर चलने पर चक्कर आने के कारण वह गिर गए।
मृतकों की फाइल फोटो
Location : Etah
Published : 12 November 2026, 6:23 AM IST