एटा के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मरीज और तीमारदार को दी गई धमकियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सच में मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का खेल चल रहा है?

अस्पताल में मरीजों को धमकाते हुए वीडियो वायरल (Img: Dynamite News)
Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में तैनात एक डॉक्टर का कथित दबंगई भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, वायरल वीडियो में डॉक्टर मुकेश परमार मरीज और उसके तीमारदार के साथ बेहद आक्रामक और धमकी भरे लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर द्वारा “काटकर फेंक देने” जैसी आपत्तिजनक धमकी दी जा रही है, जिसे देखकर लोग आक्रोशित हैं।
बताया जा रहा है कि एक पिता अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। आरोप है कि डॉक्टर ने न सिर्फ उसे डराया-धमकाया, बल्कि अपने निजी अस्पताल में इलाज कराने का दबाव भी बनाया। इस दौरान तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
और फिर बीवी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट…आखिर आगरा की इतनी खूबसूरत महिला ने क्यों कर दिया यह कांड
मामले के सामने आने के बाद डॉक्टर मुकेश परमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में तैनाती के बावजूद वह मरीजों को अपने निजी अस्पताल में भेजने का दबाव बनाते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, पहले भी हड्डी के मरीजों को जबरन रेफर करने के आरोप सामने आ चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई ठंडी पड़ जाती है। यही वजह है कि इस बार वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।
वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई हो और दोषी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कदम उठाए जाएं।