
महराजगंज में बिजली चोरी का मामला
Siswa Bazaar/Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजली चोरी और बिल के बकायेदारों के खिलाफ विभाग द्वारा बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग ने 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। अवर अभियंता सुजीत चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें 10 हजार के उपर के बिजली के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को बिजली विभाग की ओर से सिसवा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभाग की टीम ने स्टेशन रोड, सायर स्थान चौराहा, फलमंडी, बैक रोड, नौका टोला सहित कई ग्रामीण इलाकों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के विद्युत बकायेदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने बकाया बिल जमा कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों के पास पहुंचते नजर आए।
अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने उन उपभोक्ताओं पर विशेष नजर रखी, जिन पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था। जांच के दौरान 40 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
इस दौरान विभाग को लगभग दो लाख 40 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी हुई। अधिकारियों का कहना है कि राजस्व बढ़ाने और बिजली चोरी व बकाया बिल की समस्या को नियंत्रित करने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
देहरादून के जंगल में बदबू से मचा हड़कंप… पुलिस ने खोला कट्टा तो उड़ गए होश, जानें क्या है पूरा मामला
अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया की विद्युत बिल बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को विच्छेद किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किए कि अपना बकाया समय से अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें।
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गरमाई बहस, अमित शाह बोले- जवाब कसकर दूंगा
बिजली विभाग के चेंकिंग अभियान में जमील अहमद, शिवनाथ, मुकेश, अजय, भग्गन, बबलू, प्रदुम्न, कन्हैया, सन्नी सहित आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 11 March 2026, 6:38 PM IST
Topics : crime news Maharajganj News UP News