
डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी (Img : Google)
Kanpur : कानपुर देहात में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब योगी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी अपनी ही सरकार के प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ धरने पर बैठ गए। अंबेडकर प्रतिमा के पास कथित गंदगी और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज वारसी ने डीएम कार्यालय के बाहर मोर्चा खोल दिया। सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेता के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग लेता दिख रहा है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि प्रतिमा स्थल के पास लगातार गंदगी फैलाई जा रही है और कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्हें मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा। खास बात यह रही कि यह विरोध किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता ने किया।
वेश्यावृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संकेत! जानिए भारत में सेक्स वर्कर्स को लेकर क्या कहता है कानून
वारसी ने दावा किया कि स्थानीय स्तर पर बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा का सम्मान बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई। एडीएम प्रशासन अमित कुमार खुद मौके पर पहुंचे और जमीन पर बैठकर पूर्व सांसद की बात सुनी। उन्होंने मामले की जांच कर जल्द समाधान का भरोसा दिया।
Location : Kanpur
Published : 1 June 2026, 3:03 PM IST