डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा विवाद मामले में अपडेट, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मैनपुरी में महाराणा प्रताप प्रतिमा अपमान मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो से आक्रोश बढ़ा, पुलिस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज हैं और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 March 2026, 1:42 PM IST

Mainpuri : जनपद मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान से जुड़े मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में डाइनामाइट न्यूज़ पर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि बीते दिन प्रतिमा पर बियर डालने वाले आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, करहल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर एक युवक द्वारा चढ़कर बियर डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसे महान योद्धा का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो...

मामले को द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद इसका व्यापक असर देखने को मिला। बड़ी संख्या में संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से मिले और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

अब इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी मैनपुरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पति का गुस्सा, पत्नी की मौत: मोबाइल विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पढ़ें सोनभद्र की सनसनीखेज खबर

सभी पहलुओं पर होगी जांच

वहीं, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थानीय नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी

इस मामले में सुमित चौहान और शंकर सिंह भदौरिया सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को बांटने का काम करती हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Stock Market: तीसरे कारोबारी दिन बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत; निवेशकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

मामलों में अब लापरवाही नहीं 

फिलहाल, पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की खबर के बाद प्रशासन की सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि जनभावनाओं से जुड़े मामलों में अब लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 25 March 2026, 1:42 PM IST