
अफवाहों से दूर रहने की अपील फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Mahrajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली में स्थित शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियों को बुधवार को हथौड़ा लेकर क्षतिग्रस्त करने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव और लोगों में नाराजगी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
अचानक मंदिर पहुंचकर की तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार आरोपित युवक राजेश वर्मा अचानक मंदिर परिसर में पहुंचा और वहां स्थापित मूर्तियों को नुकसान पहुंचा दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर के पास जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 298 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बाद में उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
Chandranath Rath Murder Case: बलिया से नवीन सिंह गिरफ्तार, 5 अवैध असलहे बरामद; US कनेक्शन की भी जांच
मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक
मूर्तियां खंडित करने वाले के रिश्तेदार मोनू वर्मा ने बताया कि ये मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसकी दवा गोरखपुर से चल रही है। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 21 May 2026, 7:53 PM IST
Topics : Latest News Mahrajganj News Shiva temple UP Police