DN-Follow-Up: कोल्हुई क्षेत्र में मारपीट में हुई मौत का मामला, पुलिस ने लिया अब ये एक्शन

कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल गुलरिहा गांव में शुक्रवार शाम एक छोटी-सी बात ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 March 2026, 2:21 PM IST

Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल गुलरिहा गांव में शुक्रवार शाम एक छोटी-सी बात ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विवाद की शुरुआत और मारपीट

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे तुलसीपुर चौराहे के पास हुई, जहां राम अवतार चौहान (उम्र 40 वर्ष) और छोटू चौहान (उम्र लगभग 30) की चाय की दुकानें अगल-बगल थीं। दोनों पट्टीदार थे। मामूली विवाद और बच्चों की कहासुनी से जुड़ा बताया गया है, जल्द ही हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि छोटू चौहान ने राम अवतार को डंडे से जमकर पीटा, जिससे राम अवतार की मौत हो गई।

Maharajganj Crime:बच्चों की कहासुनी बनी जानलेवा, महराजगंज में लाठी से पीटकर युवक की हत्या

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छोटू चौहान और उसकी पत्नी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की हर बिंदु की गहन जांच की जा रही है। एक आरोपी छोटू चौहान को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं डाइनामाइट न्यूज़ भी इस मामले से जुड़ा हर अपडेट समय समय पर आपको लगातार दे रहा हैं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 15 March 2026, 2:21 PM IST