
मंदिर में पूजा करते डीएम संतोष कुमार शर्मा
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मां के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन और पूजन-अर्चन किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मां लेहड़ा देवी की आराधना कर महराजगंज जिले के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर में पूजन के पश्चात उन्होंने पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी से बातचीत करते डीएम
मां को अर्पित किया चुनरी और प्रसाद
जानकारी के अनुसार, डीएम संतोष कुमार शर्मा आज दोहपर को मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। यहां, जिलाधिकारी ने मां लेहड़ा देवी को चुनरी और प्रसाद अर्पित किया। उन्होंने मंदिर के प्रांगण में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दर्शन के बाद क्या बोले डीएम
इस दौरान, डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मां लेहड़ा देवी जनपदवासियों की आस्था का केंद्र हैं। यहां आकर एक विशेष ऊर्जा और शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में पूरी होने जा रही वर्षों पुरानी मांग, ब्लॉक प्रमुख संग सदर विधायक ने किया भूमि पूजन
मंदिर को लेकर डीएम ने की चर्चा
डीएम को भेंट किया अंगवस्त्र
वहीं इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने डीएम को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। पुजारी पंडित ओम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मां लेहड़ा देवी का यह शक्तिपीठ नवरात्रि सहित वर्षभर लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यहां आने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
फरेंदा एसडीएम भी रही उपस्थित
डीएम के साथ मंदिर दर्शन के दौरान, फरेंदा एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी भी मौजूद रहीं। मंदिर प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। श्रद्धालुओं ने भी डीएम के इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की और मां से जनहित में काम करने की शक्ति व सफलता की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में ठेकेदार संघ का चुनाव सम्पन्न, प्रभाकर उपाध्याय चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष
Location : Maharajganj
Published : 22 June 2025, 3:54 PM IST
Topics : blessings Lehra Devi Temple Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Santosh Kumar Sharma Worship