
डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण (Img : Google)
Deoria : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार देर रात बड़ा एक्शन लेते हुए मेडिकल कॉलेज और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई और व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई।
रात्रि करीब 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड और महिला प्रसूति वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। उन्होंने इलाज की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार किया जाए।
इसके बाद रात 9:00 बजे जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा, परामर्श, चिकित्सा सहायता और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की तथा अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की।
देवरिया में पति बना जल्लाद, चाकू से काटा पत्नी का गला; आखिर क्या रही वजह?
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संकटग्रस्त महिलाओं को तुरंत और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने और ड्रेस कोड का पालन कराने को कहा।
मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
Location : Deoria
Published : 9 June 2026, 1:04 AM IST