
जिला न्यायालय, पीलीभीत
प्रयागराज: ये खबर आप सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ रहे हैं। पीलीभीत जिले में नये जिला जज की पोस्टिंग हुई है। यहां अब्दुल शाहिद को नया जिला जज बनाया गया है।
राज्य में कुल 40 जनपदों के जिला जजों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश में औरैया, संभल, महोबा, बिजनौर, झांसी, मुरादाबाद के जिला जजों का तबादला किया गया है।
औरैया, संभल, महोबा, बिजनौर, झांसी, मुरादाबाद के अलावा रामपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, बलरामपुर, इटावा, बहराइच, वाराणसी, मेरठ, महराजगंज, बांदा, पीलीभीत, आगरा, बागपत, हापुड़, नोएडा, अमरोहा, गोंडा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, रमाबाई नगर, बदायूं, कानपुर नगर, प्रयागराज, मुज्जफरनगर, गाजियाबाद, भदोही, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, कौशांबी, मथुरा, देवरिया, हाथरस, श्रावस्ती, कैराना के जिला जज भी बदले गये हैं।
Location : Pilibhit
Published : 30 April 2025, 7:59 PM IST
Topics : Judge Transferred in Pilibhit Pilibhit UP News