फतेहपुर के बहुआ नगर पंचायत में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत ओपन जिम निर्माण को दंबग व्यक्ति ने तीन महीने रोक रखा। सभासदों ने DM और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

फतेहपुर बहुआ में ओपन जिम निर्माण (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Fatehpur: जिले की बहुआ नगर पंचायत में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे ओपन जिम के निर्माण को दंबग व्यक्ति द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के सभासदों ने इस घटना का विरोध करते हुए जिलाधिकारी (DM) और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा वर्मा ने DM को शिकायती पत्र देकर बताया कि सरकारी जमीन को व्यक्ति द्वारा अपनी निजी जमीन बताकर सरकारी कार्य में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओपन जिम निर्माण कार्य रोकने और मजदूरों को धमकाने के मामले में तत्काल कार्रवाई हो।
UP Crime: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी, जानें पूरी खबर
चेयरमैन प्रतिनिधि कामता सोनी ने बताया कि यह जमीन गाटा संख्या 987, मिनजुमला आबादी में खतौनी दर्ज है और कुल जमीन 7 बिस्वा है। इसके बावजूद दिनेश प्रताप सिंह ने 7200 वर्ग फुट जमीन बेच डाली, जबकि यह सरकारी संपत्ति है। सभासदों का कहना है कि इस जमीन पर ओपन जिम का निर्माण कार्य तीन महीने से चल रहा था।
सभासदों ने आरोप लगाया कि दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी झूठी दावेदारी के आधार पर निर्माण कार्य रोकवा दिया और मजदूरों को धमकाया। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर सरकारी जमीन में 10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का कार्य शुरू किया गया था।
जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देना होगा इतना चार्ज
सभी सभासदों ने मिलकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस दंबग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सरकारी जमीन में चल रहे ओपन जिम निर्माण को बाधित करने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि सरकारी संपत्ति को निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
उनका कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और सरकारी कार्य में बाधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ओपन जिम निर्माण को बाधित करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्रवाई हो।