राहुल गांधी के आगमन से पहले डाली गई बालू बनी मुसीबत, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, नागरिकों ने दी बड़ी चेतावनी
रायबरेली के शिवाजी नगर बालापुर में सांसद राहुल गांधी के आगमन से पहले सड़क पर डाली गई बालू अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। उड़ती धूल और फिसलन से परेशान नागरिकों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर स्थायी समाधान की मांग की।