देवर की चाहत पूरा नहीं कर पाई भाभी तो कर दिया बड़ा अपराध, काजल ने पुलिस से कहा- मुझे इंसाफ चाहिए

रायबरेली के बसंतीपुर गांव में खाना मांगने को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि देवर ने भाभी के साथ लाठी-डंडे, जूते और लातों से मारपीट की। बीच-बचाव में आरोपी की मां को भी चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 October 2026, 4:41 PM IST

Raebareli News: घर में खाना मांगने की बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। रायबरेली के बसंतीपुर गांव में एक महिला ने अपने देवर पर लाठी-डंडे, जूते और लातों से पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला के सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की मां को भी चोटें लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज का मामला दर्ज कर लिया है।

खाना मांगने पर शुरू हुआ विवाद

मामला गदागंज थाना क्षेत्र के बसंतीपुर गांव का है। यहां काजल अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति दिनेश कुमार कानपुर में रेवड़ी बेचने का काम करते हैं। बताया गया कि दिनेश का भाई राकेश भी उनके साथ कानपुर में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव वापस आया था। शिकायत के मुताबिक, दोपहर करीब 3:00 बजे राकेश ने अपनी भाभी काजल से खाना मांगा। उस समय काजल घर के किसी काम में व्यस्त थी। उन्होंने राकेश से कहा कि वह अभी काम कर रही हैं और खाना अम्मा से ले लो।

बात बढ़ी तो देवर ने शुरू कर दी मारपीट

आरोप है कि काजल की यह बात राकेश को नागवार गुजरी। इसके बाद उसने गुस्से में काजल के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि राकेश ने लाठी-डंडे के साथ जूते और लातों से भी उसे पीटा। मारपीट के दौरान काजल के सिर के पिछले हिस्से में चोट लग गई। घर में विवाद बढ़ता देखकर राकेश की 56 वर्षीय मां राजदेई बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान उन्हें भी चोटें आई।घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों के बीच भी मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद घायल महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

काजल की शिकायत पर गदागंज थाने में राकेश के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच भी कराई है। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद काजल को घर भेज दिया गया।

मारपीट के बाद कानपुर चला गया आरोपी

थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी राकेश कानपुर चला गया है। पुलिस का कहना है कि उसे वापस बुलाया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। खाने को लेकर शुरू हुए इस घरेलू विवाद ने अब पुलिस केस का रूप ले लिया है।

Location :  Raebareli

Published :  3 October 2026, 4:41 PM IST