कानपुर में शिलापट पर नाम को लेकर बवाल, सपा विधायक और भाजपा पार्षद आमने-सामने

कानपुर में विकास कार्यों के शिलापट पर नाम दर्ज न होने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी ने भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे पक्षपातपूर्ण रवैया बताया है। वहीं भाजपा पार्षद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है, जिससे मामला और गरमा गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 June 2026, 4:03 AM IST
Kanpur : जिले में एक शिलापट पर नाम दर्ज न होने को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगे एक विकास कार्य के शिलापट को लेकर समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी ने नाराजगी जताते हुए भाजपा और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि नियमों के अनुसार मौजूदा विधायक का नाम शिलापट पर होना चाहिए था, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया।

Location :  Kanpur

Published :  8 June 2026, 4:02 AM IST